ग्लास वाल्स का आईपीओ 7 सितंबर से, 172 से 184 रुपये के भाव में मिलेगा शेयर

मुंबई- Glass Wall Systems (India) का IPO आईपीओ 8 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 7 सितंबर (सोमवार) को खुलेगा। कंपनी ने ₹172 से ₹184 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

एक लॉट में 84 शेयर हैं। इसके लिए निवेशक को ₹14,924 का निवेश करना होगा। स्टॉक की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। कंपनी आईपीओ में 60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी कर रही है। वहीं, ऑफर-फॉर सेल (OFS) के जरिये 2,02,13,722 स्टॉक की सेल होगी। कंपनी के प्रमोटर Jawahar Hariram Hemrajani और Eshan Jawahar Hemrajani अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। India Business Excellence Fund IIA भी अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि फ्रेश इश्यू से जुटाए गई राशि में से 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगा। यह इस्तेमाल महाराष्ट्र के Vile Bhagad फैसिलिटी में ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट के इंटीग्रेशन के लिए किया जाएगा। बाकी रकम का इस्तेमाल अन्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। कंपनी ने 50% QIP , 15% NII और 35% रिटेल इन्वेस्टर के लिए रिजर्व किया। 

2002 में स्थापित Glass Wall Systems एक फसाड सॉल्यूशंस और फेनेस्ट्रेशन कंपनी है। इसका कारोबार भारत के साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी है। कंपनी के अनुसार, Ken Report के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 और 2024 में रेवेन्यू के आधार पर यह भारत की फसाड सॉल्यूशंस इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी। वहीं, 2024 में रेवेन्यू के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी फसाड एक्सपोर्टर कंपनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *