देश की पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के आईपीओ में शेयर का भाव ₹132-139

मुंबई- शेयर बाजार में जल्द ही देश पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर लिस्ट होने वाला है। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के फंसे कर्ज खरीदकर उनकी वसूली करने वाली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी ARCIL का 733 करोड़ रुपये के आईपीओ में शेयरों का का भाव 132 रुपये से 139 रुपये तय किया गया है।

बता दें कि यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी OFS है। यानी इश्यू में नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। एंकर निवेशकों के लिए ARCIL का आईपीओ 8 सितंबर से खुल जाएगा। रिटेल निवेशक आईपीओ में 9 सितंबर से बोली लगा सकेंगे, जो 11 सितंबर को बंद हो जाएगा। शेयर का आवंटन 15 सितंबर और एक्सचेंज पर लिस्टिंग 17 सितंबर को संभव है।

ARCIL के आईपीओ में मौजूदा निवेशक औ प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे। OFS में कुल 5.27 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। हिस्सा बिक्री वाले प्रोमोटर्स में एवेन्यू इंडिया रिसर्जेंस और भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ मौजूदा निवेशक लैथे इन्वेस्टमेंट और फेडरल बैंक भी हिस्सा बेचेंगे।

ARCIL को अगस्त, 2003 में एसेट रिकंस्ट्रक्शन बिजनेस के लिए RBI से मंजूरी मिली थी। यह देश में स्थापित होने वाली पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह बैंकों और वित्तीय संस्थानों से फंसे कर्ज खरीदकर कर्ज के पुनर्गठन, गिरवी रखी संपत्ति पर अधिकार और उधार लेने वाले के साथ समझौते जैसे रास्तों से रकम वसूलने की कोशिश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *