चांदी दो दिन में 8803 रुपये सस्ती, सोने में 2,652 रुपये की भारी गिरावट आई

मुंबई- सोने-चांदी के दाम में 2 सितंबर को गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,999 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत 2,023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। PM नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2 दिन में ही चांदी करीब 8,803 और सोना 4,651 रुपए सस्ता हो चुका है।

PM नरेंद्र मोदी की अपील के चलते सोने की कीमत पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया।

31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.28 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *