ओरैकल 10,000 की करेगी छंटनी, भारत में भी हजारों की नौकरी खतरे में

मुंबई- क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और लागत घटाने के लिए टेक कंपनी ओरेकल दुनियाभर में 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे भारत में काम करने वाले हजारों कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं।

ओरेकल मैनेजमेंट ने अपनी अलग-अलग टीमों से अपने खर्च में कटौती करने के रास्ते तलाशने को कहा है। इस फैसले की वजह से छंटनी का असर किसी एक खास बिजनेस एरिया तक सीमित रहने के बजाय कंपनी के कई विभागों पर पड़ सकता है।

कंपनी के कर्मचारियों के बीच सितंबर में छंटनी प्रक्रिया शुरू होने की चर्चाएं हैं। 15 सितंबर को संभावित तारीख माना जा रहा है। यानी कंपनी जल्द ही फैसले का ऐलान कर सकती है। संभावित छंटनी का यह फैसला ओरेकल के भारतीय वर्कफोर्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत ओरेकल के ग्लोबल ऑपरेशंस का एक बड़ा और महत्वपूर्ण केंद्र है।

यहां कंपनी की इंजीनियरिंग, क्लाउड सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और सपोर्ट जैसी बड़ी टीमें काम करती हैं। ऐसे में वैश्विक कटौती का एक बड़ा हिस्सा भारतीय कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है। ओरेकल पिछले एक साल में पहले ही अपनी वर्कफोर्स में बड़ी कटौती कर चुकी है। मई 2026 के अंत तक ओरेकल के पास लगभग 1.41 लाख फुल-टाइम कर्मचारी थे, जबकि एक साल पहले यह संख्या लगभग 1.62 लाख थी। यानी पिछले 12 महीनों में ही कंपनी ने अपने हेडकाउंट में लगभग 21 हजार कर्मचारी कम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *