सीएनजी, पीएनजी हुई महंगी, दूध में 10 रुपये की वृद्धि, 110 रुपए लीटर हुआ

मुंबई- मुंबई में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 सितंबर से दूध, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ गए हैं। CNG और घरेलू PNG के दाम बढ़ने से अब वाहन चलाना और घर में गैस का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। नई कीमतें 1 सितंबर की आधी रात से लागू हो गई हैं।

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने डेयरियों और स्थानीय फार्म से आने वाले दूध के थोक दाम में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मुंबई में दूध के दाम बढ़ने की संभावना के बीच सीधे फार्म से मिलने वाले दूध की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। एसोसिएशन के मुताबिक, पशुओं के चारे और उनके रखरखाव पर लगातार बढ़ रहे खर्च के कारण यह कदम उठाया गया है।

इससे पहले इस महीने महाराष्ट्र के बड़े सहकारी दूध संघ गोकुल ने भैंस के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मुंबई और पुणे में भैंस के दूध की कीमत 78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आने वाले समय में आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ सकता है।

मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) महंगी हो गई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG अब 88 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *