इन पांच कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में मिल सकता हा 46 फीसदी तक रिटर्न, यह है भाव
मुंबई- फ्रिज, AC, पंखे, कूलर और घरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली के दूसरे सामानों की मांग मजबूत बनी हुई है। इसके चलते मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर के 5 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है। इनमें CG कंज्युमर इलेक्ट्रिकल, पॉलीकैब इंडिया, KEI इंडस्ट्रीज, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और RR काबेल शामिल हैं।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि CG कंज्युमर 340 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव 233 रुपये के मुकाबले इसमें 46 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY27 और FY28 में कंपनी की प्रति शेयर कमाई में करीब 22 फीसदी और 20 फीसदी बढ़ सकता है। CG कंज्युमर पंखे, लाइट, पंप और रसोई में इस्तेमाल होने वाले बिजली के सामान बनाती है।
पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) पर भी ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय बरकरार रखी है। इसके लिए 11,900 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो 28 अगस्त को 9,095 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस लिहाज से शेयर करीब 31 फीसदी तेजी देखने को मिल सकता है।
चुंकि पॉलीकैब इंडिया का मुख्य कारोबार वायर और केबल से जुड़ा है। इसके अलावा कंपनी पंखे, लाइट और दूसरे बिजली के सामान भी बेचती है। घरों के निर्माण, बिजली के नेटवर्क पर बढ़ते खर्च और रियल एस्टेट सेक्टर की डिमांड से कंपनी को फायदा मिल सकता है। KEI इंडस्ट्रीज का शेयर 6630 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव से 19 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

