285 करोड़ के घाटे और शाहरूख और सलमान के निवेश वाली कंपनी का आईपीओ 31 से

मुंबई- लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म पर्निया पॉप-अप शॉप की पैरेंट कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स (Purple Style Labs IPO) ने 680 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ₹546 से ₹575 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 31 अगस्त को खुलेगा और दो सितंबर को बंद होगा।

आकाश भंसाली, मधुसूदन केला और मुकुल महावीर अग्रवाल जैसे दिग्गज निवेशकों के समर्थन वाली इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान और सलमान खान जैसे सेलिब्रिटीज निवेशक हैं। एंकर निवेशक के लिए यह इश्यू 28 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने विस्तार और मार्केटिंग में करेगी। 371.1 करोड़ का उपयोग सब्सिडियरी कंपनी PSL रिटेल में निवेश किया जाएगा, ताकि भारत में एक्सपीरियंस सेंटर्स और बैक-एंड ऑफिसों के लीज पेमेंट पूरे किए जा सकें।

138.9 करोड़: सेल्स और मार्केटिंग गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में उपयोग में आएगी। पर्पल स्टाइल लैब्स भारत में लक्जरी फैशन, खासतौर पर वेडिंग और ओकेजन वियर का बड़ा क्यूरेटेड प्लेटफॉर्म चलाती है। कंपनी के पास देश भर में 12 एक्सपीरियंस सेंटर्स और 2 बैक-एंड ऑफिस हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का कुल घाटा बढ़कर ₹285.3 करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2025 में घाटा ₹188.3 करोड़ था। साथ ही कंपनी का राजस्व 13.9% बढ़कर ₹557.8 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 2.9% घटकर ₹489.9 करोड़ रह गया था। पर्पल स्टाइल लैब्स का ब्रांड नेम और इसमें दिग्गजों का निवेश इसे आकर्षक बनाता है, लेकिन पिछले कुछ वित्तीय वर्षों में बढ़ता घाटा निवेशकों के लिए चिंता का विषय रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *