ESDS Software के आईपीओ का भाव 408 से 429 रुपये, 28 अगस्त से खुलेगा

मुंबई- क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्युशन मुहैया कराने वाली कंपनी ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का आईपीओ 28 अगस्त से एक सितंबर तक खुलेगा। शेयरों का भाव 408 रुपये से 429 रुपये तय किया गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिये 720 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें करीब 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन के इश्यू में 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 1,67,83,216 शेयर जारी जाएंगे। नए शेयरों को जारी कर कंपनी की योजना 720 करोड़ रुपये जुटाने की है। पहले कंपनी की योजना 600 करोड़ रुपये जुटाने की थी। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल यानी OFS नहीं होगा। यानी प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे।

निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगाने होगी, जिसमें 34 शेयर मिलेंगे। आईपीओ में क्वालिफायड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIB 50 फीसदी से ज्यादा शेयरों के लिए बोली नहीं लगा पाएंगे। रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर आरक्षित होंगे। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NIIs के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व होगा।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई थी। भारत में कंपनी AI से जुड़े क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस मुहैया कराती है। वित्त वर्ष 2026 में 2501 ग्राहकों को सर्विस मुहैया कराया। 30 जून, 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के साथ 993 कर्मचारी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *