स्मॉलकैप फंडों में एक लाख रुपये का निवेश 6 महीने में बन गया 2.65 लाख रुपये
मुंबई- इस समय स्मॉल कैप फंडों का जलवा है। एक ओर जहां इनका रिटर्न बेहतर है वहीं दूसरी ओर निवेशक इन फंडों में जमकर पैसा झोंक रहे हैं। स्मॉलकैप का AUM जनवरी के मुकाबले 24.3 फीसदी बढ़कर 4.41 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। खास बात यह रही कि जुलाई में मंथली इनफ्लो जनवरी की तुलना में करीब 165 फीसदी ज्यादा रहा। ला
लार्जकैप कंपनियों के मुकाबले कुछ छोटी कंपनियों की तेज कमाई ने निवेशकों का रुझान स्मॉलकैप की ओर बढ़ाया है। हालांकि, ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए एक्सपर्ट्स स्मॉलकैप म्युचुअल फंड्स में एक बार में निवेश के बजाय धीरे-धीरे पैसा लगाने की सलाह दे रहे हैं।
जुलाई में स्मॉल कैप फंड्स में सबसे ज्यादा 7,768 करोड़ रुपये का निवेश आया है। वहीं जनवरी में स्मॉल कैप फंड्स में करीब 2,942 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया था। इसके बाद फरवरी में 3,881 करोड़ रुपये, मार्च में यह बढ़कर 6,264 करोड़ रुपये और अप्रैल में 6,886 करोड़ रुपये हो गया। मई में इनफ्लो घटकर करीब 4,946 करोड़ रुपये रहा, लेकिन जून में फिर बढ़कर 5,602 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह जनवरी से जुलाई के बीच मासिक इनफ्लो में करीब 165 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
स्मॉल कैप फंड्स में निवेश बढ़ने के साथ इक्विटी फंड्स के कुल इनफ्लो में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी। जुलाई में हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर 31.45 फीसदी हो गई। जनवरी में कुल इक्विटी इनफ्लो में स्मॉल कैप फंड्स की हिस्सेदारी 12.25 फीसदी थी। फरवरी में यह 14.94 फीसदी, मार्च में 15.48 फीसदी और अप्रैल में 17.91 फीसदी हो गई। मई में यह बढ़कर 21.59 फीसदी पहुंची।
स्मॉल कैप फंड्स के एयूएम में भी इस दौरान अच्छी बढ़ोतरी हुई। जुलाई 2026 में इन फंड्स का एयूएम 4,41,100 करोड़ रुपये रहा, जो जून के 4,29,715 करोड़ रुपये से 2.6 फीसदी अधिक है। जनवरी 2026 में एयूएम 3,54,790 करोड़ रुपये था, यानी जनवरी से जुलाई के बीच इसमें 24.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
अगर एक साल की बात करें तो जुलाई 2025 में स्मॉल कैप फंड्स का एयूएम 3,55,902 करोड़ रुपये था, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 4,41,100 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह एक साल में AUM 23.9 फीसदी बढ़ा। वहीं, तीन साल में एयूएम 1,82,493 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,41,100 करोड़ रुपये हो गया, यानी इस अवधि में 141.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

