यह कंपनी देगी 60 रुपये का डिविडेंड, एक सितंबर को है इसकी रिकॉर्ड तारीख

मुंबई- प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थकेयर 60 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने वाली है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

इससे पहले P&G Hygiene and Health Care वित्त वर्ष 2026 के लिए 170 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम और 25 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी ने 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 65 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर के ब्रांड्स में पैंपर्स, व्हिस्पर, एरियल, टाइड, जिलेट इंडिया, हेड एंड शोल्डर्स, पैंटीन, ओरल बी, विक्स, ओल्ड स्पाइस जैसे ब्रांड शामिल हैं। कंपनी के शेयर में 20 अगस्त को मामूली तेजी रही। BSE पर शेयर 8255.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 26800 करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 38 प्रतिशत और 6 महीनों में 28 प्रतिशत नीचे आया है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में P&G Hygiene and Health Care का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 891.46 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 126.27 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 38.90 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 4,290.42 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 856.50 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 263.86 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Procter & Gamble Health Ltd के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 45 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त है। डिविडेंड पर 3 सितंबर 2026 को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *