292 करोड़ जुटाने उतरी इस कंपनी को आईपीओ में मिला 20,000 करोड़ का सब्सक्रिप्शन

मुंबई- 292 करोड़ रुपये जुटाने उतरी कंपनी सनसाइन पिक्चर्स को गजब का रिस्पांस मिला है। इसे अंतिम दिन 20,000 करोड़ रुपये के लिए अप्लीकेशन मिले हैं। कंपनी का आईपीओ 106 गुना भरा है।

Sunshine Pictures के ₹282 करोड़ के IPO को 105.81 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल (HNI) हिस्से के लिए अलॉटेड कोटे से 197 गुना ज़्यादा बोलियां मिलीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिज़र्व हिस्से को 123.52 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि रिटेल निवेशकों ने 56.60 गुना सब्सक्रिप्शन किया।

यह IPO ₹342-360 के प्राइस बैंड के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें ₹172.80 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹109.34 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल था। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करने की योजना बना रही है।

विपुल शाह और उनकी पत्नी शेफाली की कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने IPO से एक दिन पहले एंकर इन्वेस्टर्स से ₹84.64 करोड़ जुटाए थे। इस आईपीओ में 34 लाख से ज़्यादा आवेदन मिले और 292 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बोलियां आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *