भाजपा के आईटी सेल से अमित मालवीय की विदाई, यह रहा इसका प्रमुख कारण
मुंबई- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पीयूष गोयल को इस नई टीम का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर विवाद का केंद्र बन चुके और पार्टी की किरकिरी कराने वाले अमिल मालवीय को हकाल दिया गया है।
नई टीम में उपाध्यक्ष के रूप में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती पवार, मनप्रीन सिंह बादल, लाल सिंह आर्य , एम नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर हैं।
संगठन महामंत्री में बीएल संतोष, शिवप्रकाश, विनोद तावड़े सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देव, स्मृति इरानी, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया हैं। मीडिया संयोजक अनिल बलूनी और सह संयोजक आशीष अग्रवाल हैं। सह संयोजकों में प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव भी हैं। सोशल मीडिया संयोजक में दीपक म्हस्के, सह संयोजक प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव हैं।
बीजेपी की इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव आईसेल के पदों में हुआ है। करीब 11 साल से बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नितिन नवीन की टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 प्रतिशत का है। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में शामिल किया गया है। वहीं अरुण सिंह की जगह तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

