धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 75 गुना भरा, लिस्टिंग पर 32 प्रतिशत के मुनाफे की उम्मीद

मुंबई- धूत ट्रांसमिशन के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। यह अआईपीओ 75 गुना भरा है। 10-12 अगस्त तक खुले इस आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग में भारी मुनाफा मिल सकता है। ग्रे मार्केट में इसका भाव 279 रुपये चल रहा है। यानी इश्यू के भाव की तुलना में 32 प्रतिशत का फायदा हो सकता है।  

आईपीओ का ऊपरी प्राइस बैंड 871 रुपये था। यानी यह शेयर एक्सचेंजों पर 1100 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकता है। Dhoot Transmission ऑटोमोटिव वायरिंग हार्नेस और केबल बनाने वाली कंपनी है। यह पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल वहीकल, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑफ-हाईवे सेगमेंट के लिए प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

धूत ट्रांसमिशन ने आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इस इश्यू में 1400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1666.89 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ऑफर फॉर सेल के तहत बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XV लिमिटेड ने करीब 1395 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 272 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

धूत ट्रांसमिशन IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी अपने कर्ज को कम करने में इस्तेमाल करेगी। करीब 464.80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ मौजूदा कर्ज चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपनी सहायक कंपनियों में करीब 301.77 करोड़ रुपये लगाएगी, ताकि वे अपना कर्ज कम कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *