इस छोटकी कंपनी के शेयर ने दो दिन में एक लाख के निवेश को बनाया 1.40 लाख
मुंबई- स्मॉलकैप प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Shivalik Bimetal Controls के शेयरों में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा। सोमवार को शेयर 20% चढ़कर 1,105.05 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को भी 20% का अपर सर्किट लगा था। यानी सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में ही शेयर ने एक लाख के निवेश को दो लाख रुपये बना दिया।
इस साल में अब तक यह शेयर करीब 160% चढ़ चुका है। पिछले 5 साल में इसने 900% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 33.4% बढ़कर 182.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 136.6 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने इसका श्रेय मुख्य कारोबार में अच्छी ग्रोथ और सब्सिडियरी कंपनियों के बढ़ते योगदान को दिया।
तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 44.9% बढ़कर 33 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 22.8 करोड़ रुपये था। PAT मार्जिन भी 16.7% से बढ़कर 18.1% पर पहुंच गया। Shivalik Bimetal Controls की शुरुआत 1984 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

