एस्टर डीएम के शेयर में मिल सकता है 46 पर्सेंट का रिटर्न, यह है इसका भाव

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हॉस्पिटल स्टॉक Aster DM Quality को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इस शेयर में निवेशकों को मौजूदा भाव से 46 पर्सेंट तक रिटर्न मिल सकता है।

बाजार में भारी गिरावट के बावदूद इस स्टॉक में इस साल अब तक लगभग 24% की बढ़त देखी गई है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि सामान्य स्थिति (बेस केस) में इस स्टॉक में 20% की बढ़त हो सकती है, जबकि बेहतर स्थिति (बुल केस) में यह मौजूदा स्तर से 46% तक उछल सकता है। हालांकि, खराब स्थिति (बेयर केस) में मोतीलाल को इस स्टॉक में 8% की गिरावट की आशंका है।

यह स्टॉक ‘एस्टर डीएम क्वालिटी केयर’ का है – जो भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर कंपनियों में से एक है और ‘एस्टर डीएम हेल्थकेयर’ तथा ‘क्वालिटी केयर इंडिया’ के विलय से बनी है। ब्रोकरेज के अनुसार, एस्टर डीएम हेल्थकेयर-QCIL मर्जर से भारत के सबसे बड़े हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म में से एक, ‘एस्टर डीएम क्वालिटी केयर’ बना है, जिसके पास 28 शहरों में 39 हॉस्पिटल और 10,600 ऑपरेशनल बेड हैं।

कंपनी ने कहा कि इसकी ग्रोथ स्टोरी क्लस्टर-बेस्ड स्ट्रैटेजी पर टिकी है, जिसमें केरल का मैच्योर और हाई-मार्जिन वाला बेस, कर्नाटक/महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में तेज़ी से बढ़ते फुटप्रिंट के साथ मिलकर कमाई में स्थिरता और लंबी ग्रोथ की संभावना दोनों देता है।

मर्जर से पहले, एस्टर डीएम ने ग्रोथ और मार्जिन दोनों में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई थी। फाइनेंशियल ईयर 2025 और 2026 में रेवेन्यू बढ़कर क्रमशः ₹4,100 करोड़ और ₹4,600 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन में क्रमशः 300 बेसिस पॉइंट्स और 90 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई। यह मोमेंटम जून तिमाही में भी जारी रहा, जिसमें रेवेन्यू में 22% की ग्रोथ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *