इन शेयरों में मिल सकता है 60 पर्सेंट तक रिटर्न, यह है इनका इस समय भाव
मुंबई- ब्रोकरेज फर्म नुवामा का मानना है कि बजाज कंज्यूमर का शेयर अगले 12 महीनों में 60% से भी ज्यादा चढ़ सकता है। औंधे मुंह गिरे स्टॉक मार्केट में ऐसे शेयर निवेशकों के लिए रोशनी की किरण हैं। यानी यह 760 रुपये तक जा सकता है जो अभी 475 रुपये के करीब है।
नुवामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 334 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 27 पर्सेंट तक फायदा मिल सकता है। वित्त वर्ष 2028 में एफकॉन्स के रेवेन्यू ग्रोथ में सुधार होगा। कंपनी को इस वित्त वर्ष में 300 अरब रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, जबकि इस वर्ष जनवरी महीने से अब तक 157 अरब रुपये के आर्डर मिल चुके हैं।
रुकी हुई पेमेंट्स (receivables) की वसूली से वर्किंग कैपिटल साइकिल में सुधार होगा। इन्हीं उम्मीदों में नुवामा ने एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों के लिए 334 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में कंपनी इस भाव को छू लेगी जो आज के इंट्राडे के निम्नतम स्तर 245.70 से 35.93% ज्यादा है।
चॉइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने स्मॉलकैप कंपनी संभव स्टील ट्यूब्स पर बड़ा भरोसा जताया है। दरअसल, भारत में स्टील का बहुत बड़ा, चौतरफा मांग वाला और 7 से 9 प्रतिशत की दर से बढ़ता बाजार है। ब्रोकरेज के अनुसार, 45.4 अरब मार्केट कैपिटलाइजेशन की यह कंपनी देश में फिनिश्ड स्टील की तेज होती मांग का फायदा उठाने में पूरी तरह सक्षम है।
चॉइस ने कहा कि संभव स्टील ट्यूब्स वित्त वर्ष 2029 तक 20.5 अरब के आक्रामक कैपेक्स प्लान से ग्रोथ के बड़े मौके बनाने जा रहा है क्योंकि इससे फिनिश्ड प्रॉडक्ट की उसकी क्षमता 3.4 गुना बढ़ जाएगी। कंपनी ने इस शेयर को 210 रुपये के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। अगर कंपनी ने अनुमान से भी बेहतर प्रदर्शन किया तो शेयर का भाव 256 रुपये तक भी पहुंच सकता है। अभी यह शेयर 152 रुपये के आस पास है। यानी 68 पर्सेंट के करीब रिटर्न मिल सकता है।
जेएम फाइनेंशियल्स का कहना है कि डेल्हीवेरी के एक्सप्रेस पार्सल वॉल्युम्स चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 36.40 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है जो सालाना आधार पर 48% की ग्रोथ होगी। वहीं, वित्त वर्ष 2026 से 2029 के दौरान शिपमेंट्स में सालाना 28% की चक्रवृद्धि दर से वृद्धि दर्ज की सकती है।
शेयर को खरीदने की रेटिंग देते हुए 600 रुपये का पिछला टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। डेल्हीवेरी के शेयर 417 रुपये के आस पास है। इस लिहाज से शेयर ने 600 रुपये का टारगेट प्राइस पा लिया तो निवेशकों को 48.05% का रिटर्न मिल जाएगा।

