दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ में निवेशक मालामाल, 25 प्रतिशत बढ़कर लिस्ट हुआ शेयर

मुंबई- दीपा ज्वेलर्स के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। शेयर BSE पर 221.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। जबकि इश्यू प्राइस 177 रुपये था। यानी करीब 25 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेज बिकवाली भी देखी गई।

दीपा ज्वेलर्स के निवेशकों को लिस्टिंग पर धमाकेदार रिटर्न मिला। करीब 25 फीसदी प्रीमियम पर शेयरों की लिस्टिंग से निवेशकों को हर लॉट पर करीब 3700 रुपये का फायदा हुआ। क्योंकि निवेशकों को हर लॉट में कुल 84 शेयर मिले थे। जबकि अपर प्राइस बैंड 177 रुपये था। यानी 14,868 रुपये का निवेश बढ़कर 18,568.20 रुपये हो गया।

दीपा ज्वेलर्स ने 460 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया। इसमें 250 करोड़ रुपये की रकम नए शेयरों के जरिए और 209.72 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाए। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस भी मिला, जो अंतिम दिन 42.61 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 18.55 गुना भरकर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *