एलआईसी को पहली तिमाही में 13,492 करोड़ का फायदा, कुल आय 2.37 लाख करोड़

मुंबई- देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का फायदा पहली तिमाही में 23 फीसदी बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 10,987 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 2,37,848 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,22,864 करोड़ रुपये थी। फर्स्ट-ईयर प्रीमियम भी बढ़कर 9,217 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में ह 7,525 करोड़ रुपये था।

कंपनी की रिन्यूअल प्रीमियम से इनकम बढ़कर 61,833 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 59,885 करोड़ रुपये थी। सिंगल प्रीमियम से कंपनी की कुल इनकम 56,369 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 51,923 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 1.19 लाख करोड़ से बढ़कर 1,27,250 करोड़ रुपये हो गई।

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 2,25,573 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,11,928 करोड़ रुपये था। सॉल्वेंसी रेशियो 2.17 से बढ़कर 2.41 गुना हो गया। सरकार ने एलआईसी के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेची है। इससे सरकार को कुल 31,552 करोड़ रुपये मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *