इन तीन कंपनियों में मिल सकता है 54 प्रतिशत का फायदा, यह है इनकी कीमत
मुंबई- ब्रोकरेज हाउस तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों पर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। Goldman Sachs, ICICI Securities और Choice Institutional Equities ने इन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक प्रोडक्शन बढ़ने की उम्मीद और बेहतर कमाई के दम पर इन शेयरों में 24% से 54% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
Choice Institutional Equities ने माइनिंग कंपनी NMDC Ltd को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 107 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 24 प्रतिशत तक फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टील की बढ़ती मांग से कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा। NMDC अगले कुछ वर्षों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लागत घटाने और नए प्रोजेक्ट्स के दम पर मजबूत ग्रोथ दर्ज कर सकती है।
गोल्डमैन सैक्स ने सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) को खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 5.545 रुपये रखा है। यानी मौजूदा भाव से इसमें 19 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के रेवेन्यू अनुमान क्रमश: 9% और 23% बढ़ाए हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, Tejas Mk1A के अलावा HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और Su-30 की डिलीवरी से कंपनी की कमाई को बड़ा सहारा मिलेगा।
ICICI Securities ने सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) को खरीदने की सलाह देते हुए कहा है कि यह 365 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें 54 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है। इसका मतलब कि एक लाख रुपये का निवेश करने पर 1.54 लाख रुपये मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि पहली तिमाही के मजबूत नतीजे और कम लागत से कंपनी की कमाई को सहारा मिलेगा।

