मिल्की मिस्ट का जुटाएगी 1553 करोड़ रुपये, 133 से 140 रुपये में मिलेगा शेयर

मुंबई- मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का ₹1,553 करोड़ का IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। इसमें ₹1,428 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही ₹125 करोड़ का ऑफर फॉर सेल रहेगा। इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹133-140 प्रति शेयर तय हुआ है।

मिल्की मिस्ट पनीर से लेकर आइसक्रीम तक बनाती है। कंपनी की शुरुआत 1985 में एक मिल्क ट्रेडिंग कंपनी के रूप में हुई थी। इसने 1994 में पनीर (कॉटेज चीज) का उत्पादन शुरू किया। इसके बाद इसने दही, मक्खन, चीज, आइसक्रीम जैसे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स को भी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में जोड़ा।

मिल्की मिस्ट IPO में एंकर निवेशक 10 अगस्त को बोली लगा सकते हैं। मिल्की मिस्ट में ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी टेमासेक का भी निवेश है। टेमासेक का मालिकाना हक सिंगापुर की सरकार के पास है। टेमासेक की सब्सिडियरी जोंगसोंग इनवेस्टमेंट्स के पास अभी मिल्की मिस्ट में लगभग 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मिल्की मिस्ट अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए, पेरुनदुरई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और उसे आधुनिक बनाने के लिए; विजी कूलर, आइसक्रीम फ्रीजर, चॉकलेट कूलर लगाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 3,145 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 2,354.79 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 176 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 127 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा 46 करोड़ रुपये था। मिल्की मिस्ट पर वित्त वर्ष 2026 में 1,671.85 करोड़ रुपये की उधारी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *