केनरा बैंक का कुल कारोबार 29 लाख करोड़ के पार, यूनियन बैंक रह गया पीछे

मुंबई- सरकार के स्वामित्व वाले प्रमुख बैंकों में शुमार केनरा बैंक (Canara Bank) का कुल कारोबार अब 29 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि, सरकारी क्षेत्र के ही यूनियन बैंक ने कुल कारोबार के मामले में बहुत धीमी गति से ग्रोथ की है और यह अब भी केनरा बैंक से काफी पीछे है।

कुल कारोबार के लिहाज से एसबीआई सबसे बड़ा बैंक है। उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक है और इसका कुल कारोबार 29.98 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। यूनियन बैंक का कारोबार 23,79,697 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया है जिसका कारोबार अभी भी 18 लाख करोड़ से नीचे ही है।

केनरा बैंक का अप्रैल-जून 2026 तिमाही के बीच शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में बैंक को 4,752 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई (NII) में भी रिकॉर्ड सुधार देखा गया है। रिपोर्ट की गई तिमाही में बैंक का NII 13 प्रतिशत बढ़कर 10,216 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 9,008 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

इसके अलावा, बैंक के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में भी बड़ी गिरावट आई है। कुल NPA लगभग 24 प्रतिशत घटकर 1,399 करोड़ रुपये रह गया है। एसेट क्वालिटी की बात करें, तो बैंक का ग्रॉस NPA रेश्यो घटकर 1.57 प्रतिशत पर आ गया है, जो एक साल पहले 2.69 प्रतिशत था। इसी तरह, नेट NPA भी 0.63 प्रतिशत से गिरकर महज 0.36 प्रतिशत रह गया है। इसके अलावा, बैंक ने अपने कुल प्रोविजन्स में भी हल्की कटौती की है, जो पिछले साल के 3,802 करोड़ रुपये से कम होकर इस बार 3,780 करोड़ रुपये रह गए हैं।

केनरा बैंक का ग्लोबल डिपॉजिट्स 11.63 प्रतिशत बढ़कर 16.12 लाख करोड़ रुपये और एडवांस 17.97 प्रतिशत बढ़कर 12.93 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, घरेलू स्तर पर बैंक का डिपॉजिट 10.06 प्रतिशत बढ़कर 14,73,447 करोड़ रुपये और एडवांस 16.95 प्रतिशत बढ़कर 12,07,087 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई (RAM) सेगमेंट में 21.20 प्रतिशत की जोरदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है, जो बढ़कर 7,64,675 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *