टाटा समूह की 6 बड़ी कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे नोएल टाटा, 12 नवंबर को फैसला

मुंबई- टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे। इसी दिन वह टाटा ग्रुप की छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हट जाएंगे। यह फैसला ग्रुप की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए तय रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत होगा। हालांकि, वह टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर बने रहेंगे।

नोएल टाटा ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा, वह दुबई की टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया DMCC और इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के बोर्ड में भी शामिल हैं। ट्रेंट और टेस्को के जॉइंट वेंचर ट्रेंट हाइपरमार्केट में वह बने रहेंगे।

यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट, टाटा संस की लिस्टिंग और ग्रुप के गवर्नेंस नियमों को लेकर मतभेद चल रहा हैं। वे ट्रेंट लिमिटेड और टेस्को के जॉइंट वेंचर ‘ट्रेंट हाइपरमार्केट लिमिटेड’ के बोर्ड में बने रहेंगे। यह कंपनी स्टार बाजार और स्टार डेली नाम से रिटेल स्टोर्स का संचालन करती है।

टाटा समूह के गवर्नेंस फ्रेमवर्क के तहत एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए रिटायरमेंट की उम्र 65 साल और नॉन-एग्जीक्यूटिव/नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के लिए 70 साल है। हालांकि, टाटा संस में उनकी भूमिका अलग है। वे वहां किसी ऑपरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर के रूप में नहीं, बल्कि टाटा ट्रस्ट्स के ‘नॉमिनी डायरेक्टर’ के रूप में शामिल हैं।

टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की लगभग 66% हिस्सेदारी है। होल्डिंग कंपनी में शेयरहोल्डर द्वारा नामित डायरेक्टर्स के नियम ऑपरेटिंग कंपनियों के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स से अलग होते हैं, इसलिए वे टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *