50 रुपये किलो के पार जा सकता है चीनी का भाव, एक महीने में 3 रुपये बढ़े

मुंबई- कमजोर मॉनसून व लो स्टॉक के बीच इस सीजन में चीनी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकते हैं। बीते एक माह के दौरान भी चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इस समय उत्तर प्रदेश में चीनी की एक्स फैक्टरी कीमत 4,400 से 4,500 रुपये ​क्विंटल चल रही है। बीते एक माह के दौरान इसमें करीब 300 रुपये ​क्विंटल का इजाफा हो चुका है।

दिल्ली में थोक भाव इस दौरान बढ़कर 4,750 से 4,850 रुपये ​क्विंटल हो चुके ​हैं। अक्टूबर में शुरू होने वाली नये चीनी सीजन तक चीनी की एक्स फैक्टरी कीमत बढ़कर 5,000-5,100 रुपये ​क्विंटल तक जा सकती है। यह पहली बार होगा जब एक्स फैक्टरी कीमत 5,000 रुपये ​क्विंटल या 50 रुपये किलो के पार जाएगी। एक्स फैक्टरी कीमत 50 रुपये किलो होने पर चीनी के थोक भाव 55 रुपये किलो जा सकते हैं। 

मौजूदा परिस्थितियों में एक्स-मिल चीनी के भाव ₹50 प्रति किलो (₹5,000 प्रति क्विंटल) के ऊपर जाने की संभावना काफी मजबूत दिखाई देती है। चीनी ने लंबी अवधि के कंसोलिडेशन से ऊपर ब्रेकआउट दिया है और बाजार नए उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कमजोर मॉनसून और आगामी सीजन में उत्पादन घटने की आशंका से चीनी के दाम बढ़ रहे हैं।अगर मॉनसून में जल्द सुधार नहीं हुआ और गन्ना उत्पादन प्रभावित हुआ तो आने वाले महीनों में चीनी की सप्लाई तंग हो सकती है। ऐसे में आगे कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। एथनॉल के लिए चीनी का कोटा हटाकर चालू सीजन में 300 लाख टन से अ​धिक चीनी उत्पादन का अनुमान था, जो घटकर 280 से 285 लाख टन रह सकता है। सितंबर तक चीनी का क्लोजिंग स्टॉक 10 से 15 लाख टन रहने की संभावना है।

अगर अक्टूबर की शुरुआत में चीनी उत्पादन सुस्त रहा तो इसकी सप्लाई का संकट पैदा हो सकता है। ऐसे में चीनी की कीमतों में तेजी आ सकती है।

पॉल कहते हैं कि कम कैरीओवर स्टॉक और मॉनसून को लेकर बनी अनिश्चितता भी कीमतों को समर्थन दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *