तेजस एक्सप्रेस के खाने में मिली मक्खी, वेंडर पर लगाया गया एक लाख जुर्माना

मुंबई- भारतीय रेलवे ने वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की यात्री की शिकायत पर कड़ा एक्‍शन लिया है। इसे लेकर वेंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लाइसेंस रद्द करने के लिए ‘कारण बताओ नोटिस’ भी जारी किया गया। इस वेंडर का नाम ‘मेसर्स आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ है।

यह मामला तेजस एक्‍सप्रेस में कोच E2 का है। पैसेंजर को 48 नंबर सीट मिली थी। पैसेंजर का नाम सुमित मेहरोत्रा है। वह 82902 ADI-MMCT तेजस एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। उन्‍होंने कॉम्बो मील में परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत की।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यात्री ने लिखा, ‘धन्यवाद @IRCTCofficial मक्खी और कीड़ों वाला बढ़िया खाना परोसने के लिए। वो भी तेजस (सबसे प्रीमियम ट्रेन) में। ज्‍यादा कीमत और बेहद खराब सर्विस।’ उन्‍होंने रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव को टैग करते हुए मामले को देखने की अपील की।

ट्रेन कैप्टन और ऑन-बोर्ड कैटरिंग मैनेजर ने तुरंत यात्री से संपर्क किया। असुविधा के लिए माफी मांगी। यात्री को खाने का दूसरा पैकेट देने की पेशकश की गई। इसे लेने से उन्‍होंने मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *