अकासा एयर का आएगा आईपीओ, कंपनी ने बताया प्लान, यह है इसकी तारीख
मुंबई- एयरलाइन कंपनी आकासा एयर (Akasa Air) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अंकुर गोयल ने कहा कि एयरलाइन अगले दो से चार साल में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना बना रही है, जो इसके विभिन्न लक्ष्यों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन का आईपीओ आएगा या नहीं यह कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि यह तय है।कंपनी ने अगस्त, 2022 में कामकाज शुरू किया था, जिसके बाद से यह धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। फिलहाल एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय शहरों के साथ ही कुल 34 गंतव्यों के लिए सेवाएं दे रहीं हैं। इस एयरलाइन के पास अभी 39 विमानों का बेड़ा है और 2032 तक इसका लक्ष्य अपने बेड़े में 226 विमानों को शामिल करना है।
एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि आईपीओ की समय-सीमा विभिन्न कारोबारी लक्ष्यों की प्राप्ति पर निर्भर करेगी। एयरलान सिर्फ आईपीओ लाने के लिए नहीं बनी हैं, बल्कि हमारा मकसद ऐसी कंपनी लाना है जिसका वास्तव में कोई मूल्य हो। घाटा झेल रही एयरलाइन का सितंबर, 2025 से मार्च, 2026 की अवधि में EBITDA पॉजिटिव रहा है।

