अदवित ज्वेल्स के आईपीओ में निवेशकों को मिल सकता है 40 प्रतिशत का फायदा

मुंबई- अद्वित जेवेल्स के आईपीओ को दूसरे दिन दोपहर तक 19.96 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी थी, जबकि कंपनी आईपीओ में सिर्फ 83.79 लाख शेयर इश्यू करने वाली है। इसका मतलब है कि अब तक यह इश्यू 23.82 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। Advit Jewels का आईपीओ दूसरे दोपहर तक दिन नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 21.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी पहले ही एंकर इनवेस्टर्स से 49.52 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Advit Jewels के शेयर पर करीब 40 फीसदी प्रीमियम चल रहा है। प्रति शेयर 55 रुपये का जीएमपी है। इसका मतलब है कि इस शेयर की लिस्टिंग 39.86 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। आईपीओ वॉच ने 40.58 फीसदी का जीएमपी बताया है।

Advit Jewels का आईपीओ 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 130-138 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ से आए पैसे के एक हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी का इस्तेमाल पूंजी की जरूरत पूरी करने और दूसरे कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

इनवेस्टर्स को इस आईपीओ में कम से कम एक लॉट शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। एक लॉट 100 शेयरों का है। इसका मतलब है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर अप्लाई करने के लिए कम से कम 13,800 रुपये की जरूरत पड़ेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्राहकों की दिलचस्पी ब्रांडेड ज्वेलरी में बढ़ रही है। इसका फायदा अद्वित जेवेल्स जैसी कंपनियों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *