मुकेश अंबानी आज कर सकते हैं यह पांच बड़ी घोषणा, एजीएम की प्रमुख बातें

मुंबई- देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (AGM) शुक्रवार को दोपहर में होने वाली है। इस ग्लोबल इवेंट पर दुनिया भर के निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। इस बैठक में जियो के मचअवेटेड आईपीओ (IPO), रिलायंस रिटेल की भविष्य की योजनाओं, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ और डिविडेंड के अप्रूवल जैसे कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

इस बार की मीटिंग में आम भारतीय निवेशकों की जेब और उनके निवेश के भविष्य को बदलने वाला साबित हो सकती है। शेयर बाजार के निवेशकों इस बैठक में सबसे ज्यादा जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में चर्चा है कि कंपनी जल्द ही बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) दाखिल कर सकती है। मौजूदा समय में रिलायंस के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है, जबकि मेटा और गूगल जैसी ग्लोबल दिग्गज कंपनियों के पास इसकी बाकी बची 33.57% हिस्सेदारी में से 17.71% हिस्सा है।

जियो का लिस्टिंग विंडो साल 2026-27 के बीच हो सकता है। अगर मुकेश अंबानी इसकी आधिकारिक समय-सीमा और वैल्यूएशन स्ट्रक्चर पेश करते हैं, तो यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग में से एक होगी। इसके साथ ही, रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर आने वाली स्पष्टता भी कंपनी के वैल्यूएशन को काफी हद तक प्रभावित करेगी। रिलायंस रिटेल ने हालिया तिमाही में ₹87,344 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है।

इस बैठक में कंपनी के जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स और बैटरी स्टोरेज बिजनेस को लेकर बड़े अपडेट आने की उम्मीद है। रिलायंस ग्रीन एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन का यह मल्टी-ईयर कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान लॉन्ग टर्म में कंपनी की रीढ़ बनने जा रहा है। इसके अलावा, ग्लोबल लेवल पर अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बीच कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस के आउटलुक पर भी मैनेजमेंट का कमेंट बेहद अहम होगा।

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बड़ी होड़ मची है, रिलायंस भी इस रेस में पीछे नहीं है। अडानी ग्रुप की AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए रिलायंस इस AGM में अपनी जनरेटिव AI स्ट्रैटजी का पूरा रोडमैप देश के सामने रख सकती है। कंपनी एंटरप्राइज और उपभोक्ताओं के लिए ग्लोबल दिग्गजों के साथ साझेदारी कर AI सेवाएं लाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *