सरकारी डिफेंस कंपनी का फायदा 39 फीसदी बढ़ा, भारी डिविडेंड देने की घोषणा

मुंबई- सरकारी डिफेंस कंपनी मिश्र धातु निगम (MIDHANI) का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39% बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 56 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 34.7% बढ़कर 553 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 410.5 करोड़ रुपये था।

मिश्र धातु ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसने अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही कारोबार दर्ज किया। इस दौरान कारोबार 552.75 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 410.56 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.63% ज्यादा है। टैक्स से पहले का मुनाफा 38.67% बढ़कर 107 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले 77.16 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष में मिश्र धातु निगम का सालाना कारोबार 12.52% बढ़कर 1,208.63 करोड़ रुपये पहुंच गया। FY25 में यह 1,074.10 करोड़ रुपये था। सालभर में कंपनी का वैल्यू ऑफ प्रोडक्शन 12.04% बढ़कर 1,193.92 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष में यह 1,065.62 करोड़ रुपये था। कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 18.82% बढ़कर 130.79 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 110.07 करोड़ रुपये था।

मिश्र धातु निगम के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि इसके लिए आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *