ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से कहा, मुझे यूज कीजिए, बहुत मजा आएगा
मुंबई-दिल्ली-एनसीआर में डिलीवरी कंपनियां गोपनीयता और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन पूजा जोशी नाम की महिला उपभोक्ता के साथ हुई एक हालिया घटना ने इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पीड़ित महिला ने लिंक्डइन ने पर एक आपबीती शेयर की, जिसने महिलाओं की सुरक्षा और डिलिवरी पार्टनर की व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महिला ने लिंक्डइन पर बताया कि उन्होंने सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट ऑर्डर किया। कुछ ही देर बाद उनके फोन पर डिलीवरी बॉय का कॉल आया। डिलीवरी बॉय ने पूछा कि मैडम, कहां हो आप? इस पर पीड़िता ने कहा कि घर पर हूं भैया, आप आकर बेल बजा देना।
जब पीड़िता ने दरवाजा खोला, तो डिलीवरी बॉय उन्हें बेहद आपत्तिजनक तरीके से घूर रहा था। महिला ने तुरंत पैकेट लिया और दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा बंद करने के बाद महिला ने देखा कि उस पैकेट की सील खुली हुई थी। डिलीवरी बॉय ने पहले ही ऑर्डर खोलकर देख लिया था।
पैकेट लेने के कुछ ही मिनटों बाद उसी डिलीवरी पार्टनर ने पीड़िता को दोबारा फोन किया और पूछा, मैडम, ये क्या चीज है?पीड़िता ने कड़े शब्दों में कहा कि कुछ भी हो, आपको उससे क्या? तब डिलीवरी बॉय ने अपनी हदें पार करते हुए कहा,’ये सब क्यों यूज कर रही हो मैडम, मुझे कर लो यूज…बहुत मजा दूंगा।’
डिलिवरी बॉय की बात सुनकर महिला फ्रीज हो जाती है। पीड़िता केवल उस व्यक्ति की बातों से नहीं डरी थीं, बल्कि सबसे बड़ा खौफ इस बात का था कि वो अपराधी शख्स उनके घर का पता। उसके बाद पीड़िता ने आरोपी को पुलिस में शिकायत करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, तब जाकर वो डर गया और माफी मांगने लगा।
घटना के बाद महिला ने ब्लिंकिट के कस्टमर केयर से मदद मांगी। कंपनी ने मामले की गंभीरता को समझा, तुरंत शिकायत दर्ज की और आश्वासन दिया कि वे इस डिलीवरी पार्टनर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। महिला ने अपने पोस्ट में से सवाल किया कि ‘ब्लिंकिट केयर्स’ (Blinkit Cares), मुझे 2 जवाब चाहिए। उस डिलीवरी पर्सन रजनीश का क्या हुआ? इसके अलावा मेरा ऑर्डर बिना सील के क्यों था और हम इसके बारे में क्या करने जा रहे हैं? महिला ने आगे लिखा कि वो इस पोस्ट को करने में काफी हिचकिचा रही थी।

