बंगाल चुनाव, जय श्री राम बोलने पर 500 रुपये का डिस्काउंट, यहां पर मिलेगा
मुंबई- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कार्डियोलॉजिस्ट ने अपने क्लिनिक में आने वाले उन मरीजों को कंसल्टेशन फीस में भारी छूट देने की पेशकश की है, जो ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं।
डॉक्टर पीके हाजरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति उनसे सलाह लेने आएगा और ‘जय श्री राम’ बोलेगा उसे तुरंत 500 रुपये की छूट मिलेगी। पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच इस कदम पर राजनीतिक पार्टियों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं।
इस पेशकश को उनके क्लिनिक में लगे एक पोस्टर के जरिए बताया गया है। इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फिर कुछ ही समय में इसने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
अपने फैसले के बारे में बताते हुए डॉक्टर हाजरा ने बताया कि यह पहल उनका निजी विचार था। इसका मकसद राज्य की स्वास्थ्य सेवा में बदलाव को बढ़ावा देना था। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि पश्चिम बंगाल के कई मरीज इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा मानकों को बढ़ावा देना चाहते हैं।
डॉक्टर पी.के. हाजरा ने कहा, “मैं लंबे समय से मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहा हूं। मेरा हमेशा से यह इरादा रहा है कि मैं मानसिक तौर पर BJP का समर्थन करूं। मेरा मानना है कि मुझे उनका समर्थन करना चाहिए। इसमें कुछ भी अनैतिक या राजनीतिक नारेबाजी जैसा नहीं है। यह पूरी तरह से एक सेवा-भाव वाली पहल है।”
मेरे क्लिनिक में (अस्पताल में नहीं) मेरी कंसल्टेशन फीस पहले ₹2000 थी। सबसे पहले, मैंने चुनावों से पहले लोगों की मदद करने के लिए इसे घटाकर ₹1500 कर दिया था। कल मैंने इसे और कम करने का फैसला किया। अब, जो कोई भी ऐसा करेगा, उससे कंसल्टेशन के लिए ₹1000 लिए जाएंगे।”

