रिलायंस के करीब जेएसडब्ल्यू, मार्च तिमाही में 19,243 करोड़ रुपये का हुआ फायदा
मुंबई- जेएसडब्ल्यू स्टील का मार्च तिमाही में प्रॉफिट 19,243 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 1,501 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 7.10 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। यह फायदा देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस, एलआईसी और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों के करीब रहा है।
JSW Steel का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 51,180 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में प्रॉफिट में बड़ी वृद्धि की वजह वन-टाइम गेन है। कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Bhushan Power और स्टील लिमिटेड के स्टील ऑपरेशन को JSW JFE Steel को बेचा है। यह एक ज्वाइंट वेंचर है, जिसमें जापान की कंपनी JFE Steel की हिस्सेदारी है।
कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख 7 जुलाई, 2026 तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख को जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी के बोर्ड ने 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्लान को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके लिए रेगुलेटर्स और शेयरहोल्डर्स के एप्रूवल जरूरी होंगे।

