प्रियव्रत बने मफतलाल इंडस्ट्रीज के CEO, फैमिली की पांचवीं पीढ़ी को मिली कमान
मुंबई- करीब 100 साल पुरानी कंपनी मफतलाल इंडस्ट्रीज ने प्रियव्रत मफतलाल को सीईओ बनाया है। वह 1 जून, 2026 को पद संभालेंगे। वह मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ इस नई भूमिका में भी कार्य करेंगे। यह कदम कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर नेतृत्व को और मजबूत करने तथा रणनीतिक दिशा को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यह अरविंद मफतलाल ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है जिसका बिजनेस टेक्सटाइल्स, अपेरल, हाइजीन प्रोडक्ट्स, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तक फैला है। प्रियव्रत मफतलाल इस ग्रुप के वाइस-चेयरमैन और प्रमोटर परिवार की पांचवीं पीढ़ी के सदस्य हैं। वह अपनी नई भूमिका में कंपनी की रणनीति और उसके क्रियान्वयन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे।
उनके नेतृत्व में कंपनी प्रीमियम सेगमेंट्स और निर्यात बाजारों में नए अवसरों की सक्रिय खोज जारी रखेगी। यह नेतृत्व एकीकरण तेज निर्णय-प्रक्रिया, बेहतर पूंजी आवंटन और विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा। प्रियव्रत मफतलाल कंपनी ने एमबी रघुनाथ की जगह लेंगे। रघुनाथ 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर CEO पद से रिटायर हुए हैं।

