घाटे से मुनाफे में आई मन्नापुरम फाइनेंस, निवेशकों को देगी भरपूर डिविडेंड
मुंबई- नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Manappuram Finance को चौथी तिमाही में 404 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 203 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछली तिमाही के ₹238.55 करोड़ के मुकाबले मुनाफा करीब 69% बढ़ा है।
चौथी तिमाही में ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू ₹2,613.83 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹2,360.94 करोड़ से करीब 10% ज्यादा है। पिछली तिमाही के ₹2,354 करोड़ के मुकाबले भी इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिली। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से कमाई और खर्च के बीच का अंतर लगभग स्थिर रहा। यह ₹1,404 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1,406 करोड़ था।
Manappuram Finance के गोल्ड लोन सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ आई। सोने की कीमतों में तेजी का फायदा मिला और जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्ड लोन ₹2,331 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले साल यह ₹990.43 करोड़ था, यानी दोगुने से भी ज्यादा उछाल।
Manappuram Finance ने निवेशकों के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.50 का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए 11 मई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस दिन तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

