बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के चलेगा यूपीआई, इस तरह से कर सकते हैं पेमेंट

मुंबई- इंटरनेट के बिना भी अब UPI से पेमेंट करना संभव हो गया है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई सुविधा ‘UPI 123Pay’ शुरू की गई है, जो खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

इस सर्विस की मदद से फीचर फोन यूजर भी सिर्फ कॉल के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब तुरंत पेमेंट की जरूरत होती है लेकिन नेटवर्क नहीं होता, ऐसे में यह सुविधा काफी काम आती है।

UPI 123Pay एक ऐसी डिजिटल पेमेंट सेवा है जिसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। बस आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आप किसी भी फीचर फोन से कॉल करके ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

इस सेवा का उपयोग करने के लिए यूजर को 08045163666 पर कॉल करना होता है। कॉल के बाद सिस्टम आपको भाषा चुनने का विकल्प देता है, जिसे चुनकर आगे बढ़ना होता है। पहली बार इस्तेमाल करते समय मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ता है।

इसके बाद आप इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • पैसे भेजना
  • बैलेंस चेक करना
  • अन्य बैंकिंग सेवाएं

पैसे भेजने के लिए आपको मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल दर्ज करनी होती है। इसके बाद रकम डालकर UPI PIN के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा किया जाता है। इस सेवा के लिए मोबाइल नंबर का बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान यूपीआई पिन बनाना जरूरी है। हर लेनदेन पर पिन डालना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *