दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस नहीं रहे, बोला था सेंसेक्स जाएगा एक लाख पार
मुंबई-दिग्गज इनवेस्टर मार्क मोबियस का 15 अप्रैल को 89 साल की उम्र में देहांत हो गया। भारत जैसे उभरते बाजारों को फोकस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। वह इंडिया को लंबी अवधि के निवेश के लिए बड़े मौके के रूप में देखते थे। इंडिया के बारे में उनकी 2021 में बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत 50 सालों वाली तेजी के रास्ते पर है।
मोबियस को भारत की कई दशकों वाली ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा था। उन्होंने 2021 में इंडिया की तुलना चीन से करते हुए कहा था कि भारत आज उस मुकाम पर है, जहां चीन एक दशक पहले था। उनका संकेत मार्केट और बिजनेस के माहाौल को बढ़ावा देने वाली सरकार की पॉलिसी से था। वह इंडिया को शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट के डेस्टिनेशन के रूप में नहीं देखते थे।
वह इंडिया को एक स्ट्रक्चरल स्टोरी के रूप में देखते थे, जो आबादी में युवाओं की ज्यादा हिस्सेदारी, रिफॉर्म्स और बढ़ते कैपिटल मार्केट्स की बदौलत लगातार ग्रोथ करता रहेगा। 2021 में कहा था कि चीन में रेगुलेटर्स की सख्ती के बाद विदेशी इनवेस्टर्स इंडिया और अमेरिका में निवेश कर रहे हैं।
मोबियस का मानना था कि भारत में निवेश के काफी मौके हैं। 2025 तक भारत पर उनका भरोसा और बढ़ गया था। उन्होंने इंडिया को अपना ‘टॉप मार्केट’ बताया था। वह अपने पोर्टफोलियो का 50 फीसदी हिस्सा इंडिया में निवेश करना चाहेंगे। उनके फंड का भारत में काफी ज्यादा यानी करीब 20 फीसदी निवेश है।
उनका मानना था कि ग्रोथ, रिफॉर्म्स और कैपिटल पर स्ट्रॉन्ग रिटर्न की वजह से इंडिया इनवेस्टमेंट के लिए सबसे अच्छे डेस्टिनेशंस में से एक है। भारत न सिर्फ सॉफ्टवेयर के निर्यात में आगे होगा बल्कि यह मैन्युफैक्चरिंग में भी अपनी स्थिति मजबूत करेगा। उनका मानना था कि रुपये में कमजोरी से निर्यात से जुड़े सेक्टर्स को फायदा होगा। विदेशी बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी।

