10 साल में 1896% रिटर्न, इस एनबीएफसी के शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल
मुंबई- एनबीएफसी सेक्टर और प्रमुख गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance Ltd) डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 30 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। यानी शेयरधारकों को हर शेयर पर 30 रुपये मिलेंगे। इससे पहले कंपनी ने 2025 में 26 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने 24 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था।
इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 17 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के एलिजिबल होंगे। कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड की राशि एलिजिबल निवेशकों के बैंक खातों में 30 दिनों के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी।
शेयर ने 10 साल में 1896 प्रतिशत और 5 साल में 189 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, चालू वर्ष में अब तक यह 6.92 प्रतिशत गिरा है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 8.97 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। मार्केट के जानकार कहते हैं कि सिर्फ डिविडेंड के चक्कर में पैसा लगाना समझदारी नहीं होती। निवेश करते समय कंपनी का काम कैसा चल रहा है, उसकी ग्रोथ कैसी है और आगे का प्लान क्या है, ये सब देखना भी जरूरी है।

