इंजन बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ा, 110 रुपये देगी डिविडेंड
मुंबई- डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी स्वराज इंजन (Swaraj Engines) का चौथी तिमाही में शुद्ध फायदा सालाना आधार पर 20.48% बढ़कर 54.6 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 45.4 करोड़ रुपये था। कंपनी 110 रुपये का लाभांश यानी डिविडेंड देने की घोषणा की है।
स्वराज इंजन का शेयर सोमवार को 0.68% की गिरावट के साथ ₹3,912 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.28% चढ़ा है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह 10.14% टूटा है।
स्वराज इंजन का टैक्स से पहले का फायदा बढ़कर ₹73.19 करोड़ हो गया, जो पहले 61.22 करोड़ रुपये था। वहीं PBIT ₹69.59 करोड़ रहा, जो एक साल पहले 56.64 करोड़ रुपये था। जनवरी तिमाही में रेवेन्यू 20.2% बढ़कर ₹545.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹454.2 करोड़ था।
मार्च तिमाही में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा इंजन बिक्री और मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान इंजन बिक्री 55,004 यूनिट रही, जो पिछले साल 45,594 यूनिट थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में स्वराज इंजन का PAT 18.3% बढ़कर ₹196.31 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹165.98 करोड़ था। यह कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा सालाना मुनाफा है।
साल भर में इंजन बिक्री 19.3% बढ़कर 2,02,771 यूनिट हो गई, जो पिछले साल 1,68,820 यूनिट थी। वहीं नेट ऑपरेटिंग रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹2,007.13 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,681.89 करोड़ था। कंपनी ने लगातार छठे साल बिक्री और मुनाफे में बढ़त दर्ज की है। इस दौरान पहली बार सालाना बिक्री 2 लाख यूनिट के पार गई और Q4 में भी रिकॉर्ड बिक्री हुई।

