बुरा फंसा एचडीएफसी बैंक, अब आरबीआई ने बोर्ड की बैठक की मांगी जानकारी

मुंबई- आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की बोर्ड मीटिंग में तत्कालीन चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती और एग्जिक्यूटिव मैनेजमेंट के बीच हुई कहासुनी के मामले के बारे में सवाल पूछे हैं। इस कहासुनी के बाद अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था। बताया जाता है कि बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन की अगुवाई वाले एग्जिक्यूटिव मैनेजमेंट क साथ बोर्ड की बैठक में वाद-विवाद हुआ था।

RBI ने एचडीएफसी बैंक से मीटिंग के मिनट्स पेश करने को कहा है। साथ ही उसने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मांगी है। केंद्रीय बैंक इंफॉर्मेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी (NRC) की बैठक के बारे में भी जानकारी मांगी है। यह बैठक 17 मार्च को हुई थी। एनआरसी की मीटिंग में मतभेद बढ़ने के बाद चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया।

आरबीआई दरअसल बोर्ड की मीटिंग के बारे में जानकारी हासिल कर यह जानना चाहता है कि इस हफ्ते की शुरुआत में चक्रवर्ती की तरफ से दी गई खास जानकारियां कितनी सही हैं। चक्रवर्ती ने इस हफ्ते की शुरुआत में आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

आरबीआई का बोर्ड की मीटिंग के मिनट्स और दूसरी जानकारियां मांगना सामान्य बात है। जब उसे जरूरी लगता है वह इस तरह की जानकारियां मांगता है। चूंकि इस मामले में बोर्ड की मीटिंग के एक हफ्ते बाद केंद्रीय बैंक ने जानकारियां मांगी हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि आरबीआई मामले से जुड़े दोनों पक्षों-खासकर चक्रवर्ती और बैंक का रुख जानना चाहता है।

आम तौर पर कंपनियों को बोर्ड मीटिंग्स के मिनट तैयार करने के लिए 14 दिनों का समय दिया जाता है। यह अभी पता नहीं है कि आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को जानकारियां देने के लिए समय दिया है या जानकारी तुरंत पेश करने को कहा है।

आरबीआई के जानकारी मांग मांगने की एक वजह यह हो सकती है कि चक्रवर्ती ने जो बातें आरबीआई को बताई हैं, वे बोर्ड की मीटिंग में पर्याप्त रूप से शामिल नहीं हुई होंगी या वे उनकी सोच की पुष्टि नहीं करती होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *