इन शेयरों में मिल सकता है 25 पर्सेंट मुनाफा, एक साल में दिए दोगुना लाभ
मुंबई- शेयर बाजार की तेजी में हम आपके लिए आज फिर चार शेयर लाए हैं। इन शेयरों में 270 दिनों के निवेश पर 25 पर्सेंट तक मुनाफा मिल सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इन शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
फिनोलैक्स केबल के शेयर को 1042 रुपये पर खरीदने की सलाह है और यह 1220 रुपये तक जा सकता है। यानी 14 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। एक साल पहले यह शेयर 491 रुपये पर था यानी दोगुना से ज्यादा मुनाफा दिया है। सितंबर तिमाही में कंपनी को 165 करोड़ का फायदा हुआ था।
क्राफ्टसमैन के शेयर को 818 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह है। यह 958 रुपये तक जा सकता है यानी 14 पर्सेंट का फायदा इसमें भी मिल सकता है। एलटी फूड्स के शेयर में 19 पर्सेंट के लाभ की उम्मीद है। इसे 202 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह है और यह 257 रुपये तक जा सकता है। एक साल पहले यह शेयर 90 रुपये पर था यानी एक लाख रुपये के निवेश को इसने 2.20 लाख रुपये बना दिया है। सितंबर तिमाही में कंपनी को 42 करोड़ का फायदा हुआ था। प्रमोटरों की हिस्सेदारी 51 पर्सेंट है।
ऑटोमोटिव एक्सल के शेयर को 2,375 रुपये पर खरीदने की सलाह है और यह 2758 रुपये तक जा सकता है। यानी 25 पर्सेंट के मुनाफे की उम्मीद इस शेयर में है। एक साल पहले यह 1870 रुपये पर था। सितंबर तिमाही में कंपनी को 45 करोड़ का फायदा हुआ था। प्रमोटरों का हिस्सा 71 फीसदी है।

