1,090 रुपये बढ़कर 59 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी 1,947 रुपये बढ़ी
नई दिल्ली। सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को 1,090 रुपये बढ़कर यह 57,942 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। यह अब तक का इसका सर्वोच्च स्तर है। इसी तरह से चांदी भी 1,947 रुपये तेजी के साथ 69,897 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विश्लेषकों ने बताया कि दिल्ली सराफा बाजार में सोना 57,942 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। विदेशी बाजारों में यह 1,923 डॉलर प्रति औंस था। चांदी 23.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने की कीमतें लगातार तीसरे महीने बढ़त में रही हैं।

