ऑनलाइन गेमिंग पर देना ही होगा टैक्स, चाहे कमाई कितनी भी क्यों न हो

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग में टीडीएस चार्ज करने के लिए 10,000 रुपये की न्यूनतम सीमा को हटा दिया गया है। अगर ऑनलाइन गेम के जरिए 10000 रुपये की कमाई होती है तो उस पर 30 फीसदी डीटीएस देना होता है। बजट में प्रस्तावित बदलाव के मुताबिक अब ऑनलाइन गेमिंग से कितनी भी कमाई हो उस पर गेमर से 30 फीसदी की दर से टीडीएस लिया ही जाएगा। 

किसी ने 1000 रुपये की एंट्री फीस देकर 36,000 रुपये जीते हैं, तो गेमिंग कंपनी ग्राहक से (36,000-1000=35,000) 35,000 रुपये पर टीडीएस लेगी। इसका 30 फीसदी यानी 10,500 रुपये काट कर उसे सरकार को दे दिया जाएगा जबकि बाकी बचे 24,500 रुपये को गेमर के खाते में भेज दिया जाएगा। नए नियमों के मुताबिक अगर ग्राहक की कमाई 10,000 से कम होती है तो भी उसे 30 फीसदी टीडीएस देना होगा। हालांकि, लॉटरी, क्रॉसवर्ड पजल्स गेम्स वगैरह पर 10,000 रुपये की सीमा बनी रहेगी, लेकिन टीडीएस का कैलकुलेशन वित्त वर्ष के आखिर में कुल कमाई पर लागू होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *