वाहनों की बढ़ सकती हैं कीमतें, एक अप्रैल से होगी दाम में बढ़ोतरी 

मुंबई- आने वाले समय में यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। ऑटोमोबाइल कंपनियां सख्त उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए भारी निवेश करने की योजना बना रही हैं। यह मानदंड अप्रैल से लागू होना है।  

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग वर्तमान में अपने उत्पादों को भारत स्टेज 6 के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी। नए मानदंड़ के अनुसार, वास्तविक समय में ड्राइविंग उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए वाहनों में ऑन बोर्ड सेल्फ डायग्नोस्टिक डिवाइस होना आवश्यक है। ऐसी स्थितियों में जहां उत्सर्जन मापदंडों से अधिक हो, डिवाइस इस पर चेतावनी देगा। इससे पता चलेगा कि वाहनों की सर्विस जरूरी है। 

नए मानदंड़ों के लागू होने पर जले हुए ईंधन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए वाहनों में प्रोग्राम किए ईंधन इंजेक्टर भी होंगे, जो पेट्रोल इंजन के ईंधन के समय और मात्रा को नियंत्रित करेंगे। साथ ही सेमीकंडक्टर को भी अपग्रेड करना होगा। आईसीआरए के वाइस प्रेसीडेंट रोहन कंवर गुप्ता ने कहा कि मानदंडों से वाहन की कीमतों में मामूली बढ़त होने की संभावना है लेकिन कंपनियों को एक साथ निवेश की जरूरत होगी। देश में एक अप्रैल, 2020 से बीएस 4 मानदंड से बीएस 6 में बदलाव किया जा रहा है। इस पर कंपनियों को 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ा है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *