सेंसेक्स 300 पॉइंट्स तेजी के साथ 55760 पर, निवेशकों को एक लाख करोड़ का फायदा

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 300 पॉइंट्स तेजी के साथ 55,760 पर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील का स्टॉक 4% ऊपर है। निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। आज मार्केट कैप 253.90 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 251.75 लाख करोड़ रुपए था।

इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 778 पॉइंट्स (1.38%) गिरकर 55,468 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188 अंक (1.12%) टूटकर 16,605 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 453 अंक ऊपर 55,921 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,996 का ऊपरी और 55,842 का निचला स्तर बनाया।

इसके 30 शेयर्स में से 5 गिरावट में और 25 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में नेस्ले, अल्ट्राटेक, मारुति और एशियन पेंट्स के साथ TCS हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, पावरग्रिड, NTPC, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाइटन, SBI, ITC, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, इंफोसिस, HCL, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक हैं। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अन्य हैं।

सेंसेक्स के 185 स्टॉक अपर और 73 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,169 के स्टॉक तेजी में और 328 के गिरावट में हैं। इसके 43 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 7 निचले स्तर पर हैं।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91 अंकों की तेजी के साथ 16,697 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,723 पर खुला था और 16,696 का निचला तथा 16,768 का ऊपरी स्तर बनाया।

निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 तेजी में हैं। इसके 50 में से 42 स्टॉक तेजी में और 8 गिरावट में हैं। गिरनेवालों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, मारुति, नेस्ले और अन्य हैं। बढ़ने वालों में प्रमुख रूप से इंडियन ऑयल, कोल इंडिया, विप्रो, भारत पेट्रोलियम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *