उत्तर प्रदेश में अखिलेश की बन सकती है सरकार, अब IAS अधिकारी ठोंक रहे हैं सलाम
मुंबई- उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने की संभावनाओं के प्रबल होते जाने के बाद अफ़सरों ने पाला बदलने और नए होने वाले आका को सलाम ठोंकने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक अफ़सर ने दिन में कई कई बार गुड मार्निंग मैसेज अखिलेश यादव को भेजना शुरू कर दिया है।
इस अफ़सर की दग़ाबाज़ी से काफ़ी समय से दुखी अखिलेश ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया है। ये बात वरिष्ठ पत्रकार नदीम ने एक ट्वीट के ज़रिए सामने रखी है। नदीम लंबे समय तक लखनऊ के सत्ता के गलियारों की रिपोर्टिंग करते रहे हैं और इन दिनों नवभारत टाइम्स में काफ़ी बड़े पद पर हैं।
लखनऊ की पल पल की हलचल को क़रीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने एक ट्वीट के ज़रिए धमाका किया है। पाँच साल तक योगी के नाम पर बहुतों को परेशान करने वाले ias अफ़सर ने हवा बदलते ही पाला बदलने का काम शुरू कर दिया है।

