सोना एक दिन में 4,133 रुपये सस्ता, चांदी की कीमत 9297 रुपये तक टूटी

मुंबई- सोने-चांदी के दाम में सोमवार को भारी गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,133 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी 9,297 रुपए सस्ती होकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।

सितंबर में अब तक 28 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 14 हजार सस्ती रुपए हुई है। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है। अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं।

निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *