आईपीओ सीजन- इस हफ्ते खुलेंगे 24 आईपीओ, 6,500 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगे
मुंबई- आईपीओ का बाजार जबरदस्त गरम है। इस हफ्ते छोटी और मझोली कंपनियों यानी एसएमई को मिलाकर कुल 24 से ज्यादा आईपीओ खुलेंगे। यह कंपनियां कुल 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाएँगी। इसमें मेन बोर्ड की 11 कंपनियां शामिल हैं।
सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, वरमोरा ग्रेनिटो का 708 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 से 24 सितंबर तक खुलेगा। ओरिएंटल केबल का 552 करोड़ रुपये का इश्यू 25 से 29 सितंबर तक खुलेगा। रुनवाल इंटरप्राइजेज और जर्मन ग्रीन स्टील का भी आईपीओ इसी दौरान खुल रहा है।
स्नैपडील की पैरेंट कंपनी का इश्यू 25 से 29 सितंबर तक खुलेगा जबकि मनीव्यू का 1091 करोड़ रुपये का इश्यू 24 से 28 सितंबर तक खुलेगा। ए-1 स्टील का आईपीओ 24 से 28 सितंबर तक खुलेगा। कंपनी 405 करोड़ रुपये जुटाएगी। एड्राइट इंडस्ट्रीज का इश्यू 150 करोड़ का है और यह 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा। एलिवेट कैंपसेस का इश्यू 23 से 25 तक खुलेगा और कंपनी 2100 करोड़ रुपये जुटाएगी। स्वस्तिका इंफ्रा का इश्यू 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा और इसकी साइज 160 करोड़ रुपये है। आरमी इंफोटेक 300 करोड़ रुपये जुटाएगी और यह 23 से 25 सितंबर तक बाजार में उतरेगी।
पिछले हफ्ते कुल 11 कंपनियां बाजार में उतरीं थी और इन्होंने मिलकर 24,500 करोड़ रुपये जुटाया। इस हफ्ते बंद हुआ एनएसई का आईपीओ सबसे बड़ा निर्गम था। इस हफ्ते लिस्टिंग के लिए मेनबोर्ड पर कुल 6 कंपनियां लिस्ट होंगी। 8 एसएमई कंपनियों की भी लिस्टिंग होगी। एनएसई के शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी। एसएस रिटेल, हीरो मोटर्स, और जिंदल सुप्रीम के शेयर 23 सितंबर को लिस्ट होंगे।

