एसबीआई के शेयरों में आएगी भारी तेजी, एक लाख का निवेश बनेगा 1.44 लाख

मुंबई- सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा है कि इसमें निवेशकों को अच्छा फायदा मिलेगा। SBI के कारोबार की ग्रोथ, मजबूत एसेट क्वालिटी और डिजिटल बैंकिंग पर बढ़ते जोर को अहम बताया है।

जेफरीज ने कहा, छोटे कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को लोन, वेल्थ मैनेजमेंट और मौजूदा ग्राहकों को ज्यादा फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बेचने की स्ट्रैटेजी से भी बैंक की कमाई को सहारा मिलने की उम्मीद है।

जेफरीज ने SBI के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। शेयर बाजार के सामान्य दौर में 1,320 रुपये तक जा सकता है जो मौजूदा भाव 984 रुपये की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा है। वहीं, बेहतर कारोबारी स्थिति वाले अपसाइड सिनेरियो में ब्रोकरेज ने शेयर के 1,400 रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई है। यानी शेयर मौजूदा भाव से करीब 44 फीसदी तक तेजी देखने को मिल सकती है।

SBI मैनेजमेंट का टारगेट लगातार ग्रोथ के साथ मुनाफा बनाए रखने पर है। बैंक ने लोन कारोबार में 13 से 15 फीसदी की ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। जेफरीज का मानना है कि ये लक्ष्य हासिल होते हैं तो बैंक की आगे की ग्रोथ को मजबूती मिल सकती है। ब्रोकरेज के बेस केस अनुमान में वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच SBI के लोन में सालाना औसतन 13 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। वहीं, बेहतर स्थिति में यह ग्रोथ 14 फीसदी तक पहुंच सकती है।

रिटेल डिपॉजिट के मोर्चे पर भी बैंक की स्थिति मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक LCR रिटेल डिपॉजिट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिटेल डेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और ग्रोथ में भी सुधार हो रहा है। SBI ने गोल्ड लोन कारोबार को बढ़ाकर करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। बैंक लोन से जुड़ी फीस और मौजूदा ग्राहकों को दूसरी फाइनेंशियल सर्विसेज बेचकर फीस इनकम बढ़ाने पर भी काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *