इस शेयर ने एक साल में एक लाख को बनाया 1.50 लाख, सिटी ने दी खरीदने की सलाह
मुंबई- आरबीएल बैंक के शेयरों में तेजी आने वाली है। ब्रोकरेज फर्म सिटी की रिपोर्ट है। सिटी ने आरबीएल बैंक के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि यह शेयर 440 रुपये तक जा सकता है। यानी 13 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है। 2026 में इसका रिटर्न अब तक 28 फीसदी से ज्यादा रहा है।
Citi ने कहा है कि RBL Bank को Emirates NBD से रिश्ते का फायदा मिला है। बैंक के पास यूएई से FCNR(B) के जरिए काफी डॉलर आए हैं। बैंक का ग्रॉस एफसीएनआर(बी) डिपॉजिट 3.4 अरब डॉलर यानी करीब 32,472 करोड़ रुपये पहुंच गया। सिटी ने किसी मिड साइज बैंक के लिए इसे बड़ा अमाउंट बताया है।
RBL Bank के कुल डिपॉजिट में FCNR(B) डिपॉजिट की हिस्सेदारी करीब 26 फीसदी हो गई है। FCNR(B) के जरिए आए कुल डिपॉजिट में आरबीएल बैंक की हिस्सेदारी 2.7 फीसदी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि डिपॉजिट बढ़ने का असर बैंक की अर्निंग्स पर भी दिखेगा। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 7 फीसदी इजाफा हो सकता है।
आरबीआई की FCNR(B) स्वैप फैसिलिटी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके जरिए 127.2 अरब डॉलर का डिपॉजिट आया है। 62 अरब डॉलर का डिपॉजिट तो अंतिम 10 दिनों में आया है। एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स और ओवरसीज बॉरोइंग्स को शामिल करने पर कुल इनफ्लो 136 अरब डॉलर को पार कर गया है। कई दूसरे बैंकों के पास फी FCNR(B) के जरिए अच्छा डिपॉजिट आया है।

