अगले हफ्ते इन चार कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग पर नजर, जमकर फायदा मिलेगा

मुंबई- अगले हफ्ते चार कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होंगे। इनमें सिंबायोटिक फार्मालैब, स्काईवेज एयर सर्विसेज, अगमांट और हाई-टेक इंजीनियर्स शामिल हैं। ये सभी आईपीओ 27 अगस्त को बंद हो गए हैं।

Symbiotic Pharmalab का आईपीओ आईपीओ खुलने के तीसरे दिन 20 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। इस इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने दिखाई। 1,757 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कंपनी इनवेस्टर्स को 1.31 करोड़ शेयर एलॉट करेगी। ग्रे मार्केट में इस शेयर पर 29.05 फीसदी प्रीमियम चल रहा।

Skyways Air Services के आईपीओ को भी निवेशकों का स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स मिला है। अब तक यह इश्यू करीब 23 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस इश्यू में NII के अलावा रिटेल इनवेस्टर्स ने भी जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई है। ग्रे मार्केट में इस शेयर पर 33.33 फीसदी का प्रीमियम चल रहा है। इससे इस शेयर की दमदार लिस्टिंग की उम्मीद है।

हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। एनएसई के डेटा के मुताबिक, यह इश्यू 144 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NII कैटेगरी में यह इश्यू 301 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में यह इश्यू 134 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में इस शेयर पर 27 अगस्त को 84.91 फीसदी प्रीमियम चल रहा था।

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Augmont Enterprises IPO) का आईपीओ 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक खुला था और इसे कुल 111.18 गुना जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका भाव 750 से 788 रुपये था। इसकी लिस्टिंग सोमवार को होगी। इसका ग्रे मार्केट में भाव 300 रुपये प्रति शेयर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *