सिंबायोटिक फार्मा लैब का आईपीओ सोमवार से, 938 से 988 रुपये है इसका भाव
मुंबई- बायोफार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Symbiotec Pharmalab पूंजी बाजार से पैसे जुटाने की पूरी तैयारी में है। कंपनी का 1,757 करोड़ रुपये का IPO 24 अगस्त को खुलेगा। निवेशक इसमें 27 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। इसमें से 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है जबकि कंपनी के वर्तमान शेयर होल्डर्स 1,605 करोड़ रुपये ऑफर फोर सेल ला रहे हैं।
कंपनी 1,757 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत एक शेयर का फेस वैल्यू दो रुपये तय किया है। इसका प्राइस बैंड 938 से 988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें बीड करने के लिए एक लॉट में कम से कम 15 शेयरों को शामिल किया गया है। इससे ऊपर इतने के गुणक में ही बोली लगानी होगी।
एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ प्राइस बैंड की बात करें तो यह फ्लोर प्राइस पर फेस वैल्यू का 469 गुना और कैप प्राइस पर 494 गुना है।सिम्बायोटिक फार्मालैब के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे।
इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी आरक्षण है। मतलब कि आईपीओ का कम से कम 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों को अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा क्यूआईबी के लिए 50 फीसदी और एनआईआई के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। कंपनी के पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से के माध्यम से की गई बोलियों पर प्रति शेयर 90 रुपये की छूट मिलेगी।
Symbiotec Pharmalab की स्थापना 2002 में हुई थी। यह कंपनी बायोफार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट में एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (APIs), न्यूट्रिशनल इंग्रेडिएंट्स है। साथ ही कंपनी घरेलू तथा ग्लोबल मार्केट्स के लिए स्पेशलाइज्ड प्रोडक्ट्स डेवलप और मैन्यूफैक्चर करती है।

